34 साल पुरानी पुलिया बनी खतरा, जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
बोकारो, मई 30 -- पेटरवार, रुस्तम अंसारी। प्रखंड की चरगी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल लरबदार गांव में वर्षों पूर्व निर्मित सड़क और पुलिया की जर्जर स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। पुलिया में लगा सरिया पूरी तरह बेनकाब हो चुका है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने भारी वाहनों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों के अनुसार लरबदार गांव में करीब ढाई किलोमीटर सड़क और पुलिया का निर्माण वर्ष 1992 में कराया गया था। उस समय लगभग 1.20 लाख रुपये की लागत से गांव के ही संवेदक गोपी कृष्ण मरांडी ने इसका निर्माण कराया था। निर्माण के 34 वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क और पुलिया का कभी जीर्णोद्धार नहीं किया गया, जिसके कारण दोनों की हालत बेहद खराब हो गई है।
ग्रामीणों की चिंताएं करीब 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.