34 साल पुरानी पुलिया बनी खतरा, आवागमन पर मंडरा रहा संकट
बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, रूस्तम अंसारी। प्रखंड की चरगी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल लरबदार गांव में वर्ष 1992 में निर्मित सड़क और पुलिया अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुलिया का सरिया बाहर निकल आया है और उस पर आवागमन करना जोखिम भरा बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसका जीर्णोद्धार नहीं कराया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जानकारी के अनुसार, लरबदार गांव में करीब ढाई किलोमीटर सड़क और एक पुलिया का निर्माण वर्ष 1992 में कराया गया था। निर्माण कार्य गांव के ही संवेदक गोपी कृष्ण मरांडी द्वारा लगभग 1.20 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। निर्माण के 34 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही पुलिया का जीर्णोद्धार कराया गया। परिणामस्वरूप सड़क टूट-फूट चुकी है और पुलिया की स्थिति भी अत्यंत खराब हो गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.