पटना, मई 7 -- निशानेबाजी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं 34 साल की श्रेयसी सिंह का बिहार कैबिनेट में प्रमोशन हो गया है। श्रेयसी को बिहार की नई उद्योग मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार होने के बाद गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया। पिछली नीतीश सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं के मंत्रालय बदले गए हैं, इनमें श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं। श्रेयसी सिंह को पिछली सरकार में खेल और आईटी विभाग का मंत्री बनाया गया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में उन्हें खेल के साथ अहम माने जाने वाले उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। पहले उद्योग विभाग भाजपा के वरीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के पास था। जायसवाल को अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बना दिया गया है।श्रेयसी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी बि...