उरई, मार्च 30 -- उरई। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण करने के लिए बड़े स्तर पर योजनाओं का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण रानी लक्ष्मीबाई सभागार में हुआ। साथ ही 34 नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए और आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, दो लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र व 450 करोड़ से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन में हुआ। कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं डीएम ने जिले में 17 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया व नवचयनित 34 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। जालौन में 15 ...