34 शिक्षण संस्थानों का पंजीकरण लंबित, विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि पर अटका सत्यापन
कटिहार, सितम्बर 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन की राह में जिले के 34 शिक्षण संस्थानों का पंजीकरण बाधा बना हुआ है। बार-बार पत्राचार और बैठक के बावजूद इन संस्थानों ने अब तक अल्पसंख्यक प्रोत्साहन पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा नहीं किया है। मामला विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि से जुड़ा होने के कारण अब संबंधित संस्थानों को तीन दिनों के भीतर जरूरी कागजात के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में लंबित 34 संस्थानों की सूची भी दी गई है। विभागीय स्तर पर इससे पहले भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है。
बुलायी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.