रामगढ़, अगस्त 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स जोनल स्तरीय (राज्यस्तरीय) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में 34 विद्यालयों के करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखमसमापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बॉक्सिंग जैसे खेल में बच्चों की बढ़ती रुचि देश में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। डीएवी का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है, ताकि डीएवी के बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यहां तक कि...