34 वर्षों की सेवा के बाद दफादार सेवानिवृत्त
मोतिहारी, जुलाई 1 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त दफादार अवधेश पांडेय की सेवानिवृत्ति के बाद उनके सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता अंचलाधिकारी अरविंद चौधरी ने की। इस अवसर पर सीओ अरविंद चौधरी, पुलिस निरीक्षक अजय कुमारएवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए सीओ अरविंद चौधरी ने कहा कि अवधेश पांडेय ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ पुलिस विभाग की सेवा की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि अवधेश पांडेय का व्यवहार सहयोगात्मक एवं जिम्मेदार रहा है। यह भी पढ़ें- तीन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, एएसपी ने शॉल व माला पहनाकर किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.