बगहा, जून 15 -- श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरिया में शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर 34 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज पोखरिया निवासी मुकेश प्रसाद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...