काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 34 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की रात टांडा चौकी पुलिस ने हरगुनिया कालोनी रोड से यहीं के निवासी राजू पुत्र भनीराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं कुंडा कोतवाली पुलिस ने श्री श्याम फैक्ट्री के पास से श्यामनगर निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व. प्रसादी लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.