नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- हर SUV लवर का सपना होता है कि एक दिन वह लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीदे। अगर आप भी इन एसयूवी लवर्स में शामिल हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। JLR ने पुणे प्लांट में Defender 110 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है। इससे एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 34 लाख रुपये तक कम हुई है। खास बात यह है कि कीमत घटने के साथ कुछ वेरिएंट में पहले मिलने वाले ऑप्शनल फीचर्स भी अब स्टैंडर्ड हो गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।अब इतनी हुई डिफेंडर 110 की कीमत लोकल असेंबली के बाद डिफेंडर 110 के X-Dynamic HSE वेरिएंट के 3.0-लीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल की कीमत 1.18 करोड़ रुपये हो गई है। पहले इनकी कीमत 1.52 करोड़ रुपये थी। इस तरह दोनों मॉडल 34 लाख रुपये सस्ते हो गए हैं। वहीं, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले Defender 110 X-Dynamic HSE की कीमत...