गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- मोदीनगर,संवाददाता। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास मंगलवार रात को 34 लाख रुपये की लूट की सूचना फर्जी निकली। सूचना देने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फ्लैट के पैसे हड़पने के लिए फर्जी सूचना दी थी। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास मंगलवार रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि कार सवार तीन युवकों से 34 लाख रुपये की लूट हो गई। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा, थानाप्रभारी मोदीनगर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सूचना देने वालों युवकों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज बाइक सवार बदमाश दिखाई नहीं दिए। जब पुलिस ने सूचना देने वाले युवकों से पूछताछ करनी शुरू की तो वह अपने बयान बार बार बदलने लगे। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.