पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपराध नियंत्रण के लिए पूर्णिया पुलिस सख्त नजर आ रही है। एसपी स्वीटी सहरावत ने इसके लिए जिले के हर थानों को टास्क दे रखा है। इसके तहत पुलिस ने गिरफ्तारी से लेकर कुर्की-जब्ती के मामलों के निष्पादन के लिए अभियान छेड़ रखा है। यहीं कारण है कि अब अमूमन हर दिन जिले में 40 एवं इससे ऊपर आरोपी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। दरअसल केस निष्पादन में पेडेंसी को लेकर एसपी सख्त है। जिसके चलते थाना स्तर पर वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों में तेजी आई है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिले में कुर्की के मामलों में विशेष ड्राइव चलाया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : कुर्की के 34 मामलों का निष्पादन जिसमें कुल 34 मामलों का निष्पादन किया गया। निष्पादन के दौरान यह बात सामने आई कि आठ मामलों में आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर क...