34 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत का पर्चा
समस्तीपुर, अगस्त 17 -- मोहनपुर। प्रखंड के विभिन्न पंचायत में भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कुल 34 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के रैन बसेरा-2 अभियान के तहत वासगीत पर्चा दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उनका भी एक अपना आशियाना हो और यह उनका अधिकार है। गरीब परिवारों को अपना भी मकान बन जाने से उनके जीवन में स्थायित्व आता है। वासगीत पर्चा मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी झलकने लगा। इस मौके पर मोहनपुर पंचायत के मुखिया बबिता देवी, समाजसेवी सुधाकर प्रसाद व राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.