34 प्रतिभागी करेंगे योजनाओं का सोशल ऑडिट
सहारनपुर, अगस्त 5 -- क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 के तहत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के 34 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट करेंगे। समापन समारोह में संस्थान के आचार्य डॉ. सुरेश चंद्र ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब वे अपनी निर्धारित ग्राम पंचायतों में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का भौतिक स्थलीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.