देवघर, जून 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस झारखंड राज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एम्स देवघर के सहयोग से तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन शनिवार को हो गया।

प्रशिक्षण विवरण प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 18 से 20 जून 2026 तक एम्स देवघर के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण किया।

प्रशिक्षण सत्र तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों (जैसे रक्तस्राव नियंत्रण, बेहोशी, जलने की घटनाओं तथा हृदयाघात) में प्रारंभिक प्रतिक्रिया और जीवन रक्षक कौशलों का गहन सैद्धांतिक ए...