34 दिन बाद सऊदी से गांव पहुंचा शव
रायबरेली, जून 12 -- सिंहपुर । इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव मंझीटा मजरे आजादपुर निवासी अजहर (45) कर्ज लेकर सऊदी अरब कमाने गए थे। वह दम्माम शहर में रहकर नौकरी कर रहे थे। मृतक की पत्नी नसरीन बानो ने बताया कि 10 मई को रात में अजहर की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई थी। सरकार के सहयोग से 34 दिन बाद पति का शव घर पहुंचा है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। अजहर की मौत से पत्नी नसरीन बेटा अनस गमगीन है। बूढी मां शहीदन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रोते हुए कह रही थी कि खुदा ने बुढ़ापे का सहारा छीन लिया है। यह भी पढ़ें- एक महीने बाद सऊदी अरब से युवक का शव पहुंचा घर अजहर का शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। यह भी पढ़ें- निर्मला पासवान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.