सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। रेउसा कस्बे के खेल मैदान परिसर में गुरुवार को सामूहिक विवाह में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। जहां एक तरफ हिंदू जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच वर माला पहनाकर एक दूसरे का हाथ थामा। वहीं, चार मुस्लिम जोड़ों ने भी कुरान की आयतों के बीच कुबूल है कुबूल है कहकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं। सामूहिक विवाह में कुल 34 जोड़े एक दूसरे के हमसफर बने। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक ज्ञान तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंत्री ने कहा कि गरीब परिवार के घर जब कन्या का जन्म होता है तो उसका पूरा जीवन उसके विवाह की तैयारियों में ही व्यतीत हो जाता है। कन्या के विवाह के लिये परिवार या तो खेत बेचता है या गहने गिरवी रखता है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुये मुख्यमंत्री साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.