मिर्जापुर, मार्च 8 -- राजगढ़। ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शनिवार को संगोष्ठी एवं उन्मुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक के जूनियर एवं प्राथमिक के 34 छात्र छात्राओं ने जनपद स्तरीय कला, गणित, विज्ञान, मॉडल, बाल उत्सव, पोस्ट इंस्पायर, ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। गोष्ठी में 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बालकों / बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय आदि बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार,एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय की ओर से कला प्रदर्शनी, जिला स्तरीय गणित-विज्ञान प्रतियोगिता,आरएसएस क्विज, मॉडल प्रतियोगिता,जिला स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता के साथ ही इंस्पायर अवार्ड पान...