गोरखपुर, जून 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरदारनगर उपकेंद्र क्षेत्र के नार्थ फीडर से जुड़े छपरा मंसूर में शनिवार की सुबह 11 बजे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। रविवार की रात 8 बजे ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन 34 घंटे बाद ट्रांसफार्मर से सप्लाई शुरू नहीं हुआ। ट्रांसफॉमर खराब होने से बीते 34 घंटे से 200 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में लोग तड़प रहे है। बीमार लोगों की हालत खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नही आने से उपभोक्ताओ का इन्वर्टर बैठ गया। मोबाइल चार्ज नही हो पाया और पानी की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, गर्मी में तड़प उठे लोग गांव के उपभोक्ता अनुज कुमार ने एसडीओ नियाज अंसारी से शिकायत की। एसडीओ ने रविवार को ट्रांसफार्मर को ठीक कराने या बदलवाने का...