हाथरस, अप्रैल 24 -- 34 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए कराया पंजीकरण। -(A)34 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए कराया पंजीकरण।सहपऊ। सीएचसी पर आयाेजित प्रधानमंत्री सुर​क्षित मातृत्व दिवस पर 34 गर्भवती महिलाओं ने अपनी जांच के लिए पंजीकरण कराया । सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रकाश मोहन ने बताया कि इनमें से 05 महिलाओं ने प्रथम बार गर्भधारण किया था । उनका इस योजना में भी पंजीकरण किया गया । 18 महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड की जांच के ​लिए भेजा गया । 05 महिलाएं उच्च जो​खिम गर्भावस्था ​स्थिति में थी । उनका किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने एवं परेशानी होने पर अतिशीघ्र सीएचसी पर जांच कराने की सलाह दी गई । यह भी पढ़ें- महिलाओं का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण इस दौरान डॉ पूजा कपूर , डॉ विनीत सक्सेना , तुलसी ,गार्गी शर्मा , रीना ,सीमा ,चंचलपाल म...