जौनपुर, मई 8 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक चेयरमैन सीतामनी की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि बैठक में 34 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डों में नाली और इंटरलॉकिंग कार्य का प्रस्ताव दिया। सभी सभासदों ने सभी प्रस्ताव पर सहमति जताई। नगर के विकास को लेकर अधिक से अधिक कार्य कराए जाने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभासद अनुपमा भारती, सरिता, छगनलाल, मो. तौफीक, मो. आसिफ, अजीत विश्वकर्मा, शिशवंश सिंह, नगमा बानो, सबीना अंसारी, अतीक अहमद, सिकंदर यादव, मनोज यादव, डीपी पाल, सुमन गुप्ता, अजीत चौहान, अजीत सोनकर, संतोष गुप्ता, लिपिक हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.