हमीरपुर, अगस्त 8 -- हमीरपुर। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 34 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नौ संदिग्ध नमूने लिए गए। मौदहा तहसील में तहसीलदार मौदहा के साथ उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने आठ उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें सात विक्रेताओं की दुकानें बंद मिलीं, जबकि एक विक्रेता द्वारा अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। राठ तहसील में तहसीलदार हमीरपुर के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने 15 उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर तीन उर्वरक के नमूने लिए। वहीं नौ प्रतिष्ठान बंद मिलने पर नोटिस जारी की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उर्वरक दुकानों पर छापे, सात नमूने लिए, तीन के लाइसेंस निलंबित हमीरपुर तहसील में तहसीलदार के साथ डॉ. ...