मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। बुधवार को शहर के 70 वार्डों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 34 आवारा कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। सभी को तीन से चार दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। नसबंदी के बाद वहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों को लेकर समस्या है वह निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करवा सकता है। टीम तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.