प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के जिले के 3379 लाभार्थियों को सोमवार को 33 करोड़ 79 लाख रुपये की सहायता राशि सोमवार को दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। प्रदेश में 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की राशि सीएम ने दी। जिले की लाभार्थी अर्चना से सीएम ने ऑनलाइन बात की। अर्चना से आवेदन में आने वाली चुनौतियों और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। लाभार्थी ने बताया कि सभी प्रक्रिया सहज रही।कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक कोरांव राजमणि कोल, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 25 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रमाणपत्र भी दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.