वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग के 337 अधिकारियों और कर्मचारियों ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इसमें सबसे अधिक तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। ऐसे अफसरों और कर्मियों को वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी कैंप कार्यालय से सूची जारी की है। इससे हड़कंप मच गया है।अधिकारी और कर्मचारी संपत्ति का ब्योरा भरने में जुट गए है। वहीं, बताया जाता है कि कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिन्हें अबतक कंप्यूटर चलाने नहीं आया है। ऐसे कर्मचारियों का अन्य अधिकारी अपने कंप्यूटर से विवरण भर रहे हैं। संपत्ति का विवरण देने की अतिम तारीख 10 मार्च तय की गई है। सूची के अनुसार पूर्वांचल डिस्कॉम के हेड ऑफिस और वाराणसी जोन द्वितीय कार्यालय में तैनात दो अफसरों ने संपत्ति का विवरण नहीं दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.