336 सहायक समीक्षा अधिकारी समीक्षा अधिकारी के पद पर होंगे प्रोन्नत
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय में कार्यरत 336 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक समीक्षा अधिकारियों के खाली पद पर प्रमोशन किए जाएंगे। इनकी पदोन्नति के लिए 27 जून को यूपी लोक सेवा आयोग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। बैठक के बाद 29 जून को आयोग की संस्तुतियां सचिवालय प्रशासन विभाग को मिल चुकी हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग पदोन्नति आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। प्रमोशन पाने जा रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों को कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा के अलावा मानस मुकुल त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, मुकेश गुप्ता और धीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.