जमुई, जनवरी 26 -- गिद्धौर। गिद्धौर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर देवघर से तस्करी हेतु बेगूसराय जिला ले जा रहे अंग्रेजी शराब के एक बड़े खेप को वाहन एवं तस्कर सहित बरामद की है। पिकअप भान के तहखाने से बरामद कर एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि शनिवार की संध्या एसपी के द्वारा सूचना दी गयी थी कि देवघर से बेगूसराय जिला तस्करी हेतु टाटा पिकअप भान से शराब की बड़ी खेप जा रही है। एसडीपीओ को इसकी सूचना देते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मामले में त्वरित कारवाई का निर्देश दिया गया। जिसपर थाना के निकट वाहन जांच लगाया गया। इसी दौरान थाना के समाने एक टाटा कंपनी की मेगा एसीई पिकअप भान जो थाना की ओर आ रहा था। पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। जिसमें रॉय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.