335 दिन में 150 दबिशों के बाद दुल्हन बनी किशोरी बरामद की
फिरोजाबाद, जून 30 -- फिरोजाबाद की अरांव पुलिस जिस गायब किशोरी को बरामद करने के लिए कई राज्यों की खाक छानती रही, लगातार पिछले 335 दिनों में 150 दबिशें दे चुकी थी और कई टीमों को बनाकर लगातार खोजबीन करा रही थी वह किशोरी अपने प्रेमी के साथ दुल्हन बनकर जयपुर में छिपी हुई थी। किशोरी को गायब करने के आरोप में उससे बात करने वाले तीन युवकों को पुलिस जेल भेज चुकी थी। अरावं के नगला राधे निवासी 17 साल की किशोरी 31 जुलाई को गायब हो गई थी। वह राधा जी सेवरत इंटर कालेज बझेरा में पढ़ती थी। स्कूल जाने की कहकर निकली और गायब होने के बाद जैसे ही पुलिस के पास गुमशुदगी पहुंची तो किशोरी को तलाशने के लिए उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। किशोरी से बातचीत करने वाले मैनपुरी के कोतवाली थाने के नवादा निवासी दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों युवकों ने माना कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.