गोपालगंज, फरवरी 22 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कुचायकोट थाने के दयाराम मठिया गांव के समीप से 333 बोतल शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर कुचायकोट थाने के सासामूसा बिनटोली गांव के रंजन प्रसाद व विरेश प्रसाद, बैकुंठपुर के गम्हारी गांव के राजकुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी के तरफ से बाइक से शराब लेकर आ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.