332 लीटर शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार
गोपालगंज, जुलाई 16 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरूवार को भोरे थाने के महरादेउर बाजार के समीप मुख्य सड़क से 332 लीटर शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। हालांकि इस दौरान तस्कर उत्पाद टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहे। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम प्रतिदिन की तरह यूपी से जुड़ने वाले भोरे-महारादेउर बाजार के समीप मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रूकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक टीम को देख कार लेकर भागने लगा। टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए कार का पीछा किया। लेकिन कुछ दूरी पर चालक कार को सड़क के किनारे छोड़ कर फारार हो गया। टीम जब मौके पर पहुंच कर कार की तलाशी ली तो उसमें से 47 कार्टन में रखे 332 लीटर देसी शराब बरामद हो गए। शराब बरामदगी होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.