लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति दी गई है। राजस्व परिषद की ओर से प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है। पदोन्नति पाने वाले इन अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा, जिसके तहत 56100 से 177500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...