बक्सर, अप्रैल 26 -- चौसा, एक संवाददाता। हर रविवार गंगा पुकार निर्मल गंगा संकल्प हमारा अभियान के तहत पिछले कुछ सालों से स्थानीय गंगा युवा समिति के द्वारा चलाया जा रहा गंगा स्वच्छता अभियान रविवार को भी जारी रहा। समिति के संयोजक भरत पांडेय के नेतृत्व में रविवार को भी चौसा बाजार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए गंगा तट और रास्ते की सफाई की गई। उन्होंने बताया कि 331 वें रविवार को सफाई अभियान जारी रखते हुए लोगों से गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखते हुए गंदगी नहीं फ़ैलाने की अपील लोगों से की गई। इस दौरान रविश जायसवाल ,राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान, लालजी चौधरी, पप्पु चौरसिया और नीरज चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.