आजमगढ़, मई 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के कोडर अजमतपुर में 33.30 लाख रुपये की भूमि के धोखाधड़ी प्रकरण में न्यायायल के आदेश की अवहेलना में पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज किया है। धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका तामील होने के बाद भी न्यायालय में आरोपी उपस्थित नहीं हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी पर गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज किए।

आरोपियों की धोखाधड़ी आरोपियों ने कोडर अजमतपुर क्षेत्र की भूमि को गलत तरीके से प्रस्तुत कर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों एवं नक्शा नजरी के माध्यम से विश्वास में लेकर भूमि बैनामा कराने के नाम पर लगभग 33.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की की थी। मुख्य आरोपी कृष्णचन्द राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, हाल पता मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। विवेचना के दौरान रेनू राय ...