शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- खुटार। क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी सिंघारा सिंह ने रौतापुर कला गांव के रहने वाले गुरमेल सिंह, सेवा सिंह की जमीन खुटार पुवायां रामपुर कला गांव के पास हाईवे पर ठेके पर ले रखी है। जिसमें सिंघारा सिंह ने गेहूं की फसल बो रखे थी। तेज आंधी बारिश से गेहूं की फसल गिरकर चौपट हो चुकी थी, कि शनिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे खेत के बीचो-बीच से गुजरी 33 हजार विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। आग लगते ही गेहूं की फसल भर भरा कर जलने लगी, राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिंघारा सिंह व अन्य पास पड़ोस के सिख फार्मरों व ग्रामीणों ने आग को बुझाना शुरू किया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड मशीन मौके पर नहीं पहुंच पाई उधर किसान व ग्रामीण आग पर जब तक काबू पा पाते तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.