रामपुर, जुलाई 1 -- स्वार नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे 33 हजार केवी विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। खबर लिखे जाने तक फॉल्ट ठीक नहीं हो सका था, जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई, वहीं दुकानों, छोटे कारोबारों और अन्य दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ा। लगातार बिजली न रहने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइन में आए फॉल्ट को तलाशने और उसे ठीक करने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : धोरैया में 33 हजार वोल्ट का तार गिरने से रातभर बिजली गुल विभागीय अधिकारियों के अनुसार 33 हजार लाइन में तकनीकी खरा...