33 हजार केवीए लाइन का फाल्ट ठीक करते समय हादसा, चार विद्युत कर्मी झुलसे
महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेन्द्र में शनिवार की देर रात एक हादसा हो गया। 33 हजार केवीए लाइन के ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार विद्युत कर्मी झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल विद्युत कर्मी को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इसके बाद देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्यालय विद्युत उपकेन्द्र में फाल्ट के बाद देर रात विद्युत कर्मी फाल्ट ठीक करने में जुटे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक यह हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से सबसे आगे रहा विद्युत कर्मी सोनू बुरी तरह झुलस गया और करंट की चपेट में आ गया। इसके साथ ही तीन और विद्युत कर्मी गोरख, प्रदीप व संपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.