33 हजार की लाइन में ब्रेकडाउन, अनुमंडल में रात भर रहा ब्लैकआउट
मधुबनी, मई 7 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। प्रकृति के इस प्रकोप के कारण झंझारपुर अनुमंडल के बड़े हिस्से में रात से ही अंधेरा छाया हुआ है। सबसे अधिक नुकसान पंडौल एवं भीठभगवानपुर ग्रिड से झंझारपुर पावर स्टेशन को जोड़ने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन को हुआ है, जहां आधा दर्जन से अधिक जगहों पर तकनीकी खराबी और ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त आंधी का असर सिर्फ मुख्य लाइनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में 11 हजार वोल्ट की एलटी लाइनें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए हैं, तो कहीं बांस के झुंड और पेड़ों की टहनियां टूटकर तारों पर गिर गई हैं। झंझारपुर प्रखंड के बनौर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.