नई दिल्ली, मई 2 -- पंजाब के क्रिकेटर रघु शर्मा ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान आईपीएल डेब्यू किया। मैच शुरू होने से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रघु को मुंबई इंडियंस की कैप सौंपी। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। कृष भगत को अश्विनी कुमार के स्थान पर लाया गया है। वहीं सीएसके ने रामकृष्ण घोष और प्रशांत वीर को गुरजपनीत सिंह और अकील हुसैन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी। मुंबई इंडियंस ने रघु शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है, जबकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.