बांका, मई 4 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मकान सूचीकरण के साथ ही डिजिटल मोड में भारतीय जनगणना 2027 का पहला चरण शनिवार से शुरू हो गया है। जो 31 मई तक चलेगा। इसके लिए जिले के 15 चार्जों (ग्रामीण-11 व शहरी-4) एवं 4533 मकान सूचीकरण खंड में 4533 प्रगणनक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण व मकानों की गणना करते हुए परिवारों से 33 सवालों का सत्यापन कर रहे हैं। जिसकी निगरानी पर्यवेक्षक एवं चार्ज पदाधिकारी की ओर से की जा रही है। इससे पहले 17 अप्रैल से एक मई तक जिले में 28 हजार परिवारों के मुखिया द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-गणना किया गया। जिनके एसई आईडी नंबर से परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं किया है, प्रगणनक उनसे 33 सवालों का जवाब लेते हुए उसे एप पर दर्ज कर रहे हैं। जनगणना के सभी कार्य डिजिटल आधारित किए जा रहे हैं। जनगणना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.