समस्तीपुर, मई 12 -- शिवाजीनगर। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 33 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान महेश्वरा गांव निवासी शिवाकांत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी जब्त किया है। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि दहियार गांव के समीप शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। जिसमें 33 लीटर शराब के साथ दो बाइक और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- खेत से 147 लीटर अंग्रेजी शराब व बाइक बरामद, कारोबारी फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...