33 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप ने बताया कि छोटी मिर्जापुर में छापेमारी कर लगभग 33 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। यह शराब आगामी दिनों में खपाने के उद्देश्य से स्टॉक कर रखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान छोटी मिर्जापुर निवासी विक्की कुमार उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वहीं, मामले में नामजद विक्की की पत्नी सीमा देवी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रही। यह भी पढ़ें- खबड़ा से 33 बोतल शराब जब्त थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज विक्की को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.