बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। माडल ग्राम पंचायत बबेरू ग्रामीण में धांधली का मामला सामने आया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम) के तहत 33 लाख की धनराशि का का मामला प्रकाश में आया है। उप निदेशक पंचायत परवेज आलम खां ने तीन अप्रैल को सीडीओ अजय कुमार पांडेय को रिपोर्ट भेजी है। सीडीओ की ओर से प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय हैं। वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत बबेरू ग्रामीण को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1 करोड़ 22 लाख 49 हजार 163 रुपये जारी किए गए। उप निदेशक पंचायत के सत्यापन में पाया गया कि 81.81 लाख खर्च किए गए हैं। वहीं, खाते में 17 लाख 92 हजार 827 रुपये शेष थे। जांच में 22 लाख 75 हजार 146 रुपये का कोई लेखा-जोखा भी नहीं मिला। साढ़े चार लाख रुपये की सेपफटिक टैंक की सफाई केवल ग्राम प्रधान और सचि...