33 लाख की लगात से निमलीकुंड में बनेगा नलकूप
बस्ती, जून 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने और हर घर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद ने निर्मलीकुंड में नया नलकूप स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 33.03 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में गर्मी के मौसम में लो-प्रेशर और जलापूर्ति संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। निर्मलीकुंड में नया नलकूप स्थापित होने से इन समस्याओं में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। जलकल विभाग के अनुसार, नए नलकूप के चालू होने से सुर्तीहट्टा, पांडेय बाजार, मेंहदावल-बांसी रोड, डुमरियागंज रोड सहित आसपास के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। इससे भीषण गर्मी के दौरान वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.