अमरोहा, अगस्त 4 -- जोया। 33 यूपी बटालियन का निरीक्षण मंगलवार समूह समादेशक ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने किया। कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमान अधिकारी कर्नल गौतम राय ने वाहिनी का निरीक्षण किया। कैडेट्स के प्रशिक्षण संबंधी जानकारी सूबेदार ज्ञान सिंह ने दी। सूबेदार शिव कुमार ने स्टोर का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट सिद्धांत ने कैडेट्स की उपलब्धियों की जानकारी दी। ब्रिगेडियर अमित उनियाल ने कैडेट्स से भी जानकारी की। इस दौरान सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार ज्ञान सिंह, क्वार्टर मास्टर शिव कुमार सिंह, बीएचएम मनोज कुमार, लेफ्टिनेंट संजीव कुमार, लेफ्टिनेंट मनदीप सिंह, सेकंड ऑफिसर बक्सिंदर सिंह, डॉ.नरेश कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रिजवान अहमद, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...