चित्रकूट, जनवरी 12 -- पहाड़ी, संवाददाता। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शान्ती देवी इंटर कॉलेज में चित्रकूट युवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन प्रबंधक सुनील कुमार सिंह की ओर से आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले जनपद के 33 युवाओं को चित्रकूट युवा रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इनमें समाज को दिशा प्रदान करने वाले, कंटेंट क्रिएटर्स व मीडियाकर्मी शामिल है। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला, आरएसएस के जिला प्रचारक लोकेंद्र, सीएचसी प्रभारी डा. उदय प्रताप सिंह, सीडीपीओ महेंद्र पटेल, बुंदेखंड एडेड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी व कोषाध्यक्ष विप्रांश यादव ने मां सरस्वती प्रतिमा में पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.