33 महिला उद्यमियों को मिली सफलता की उड़ान
लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
महिला उद्यमिता का बूट कैंप महिला उद्यमिता को पंख देने की दिशा में फिक्की फ्लो लखनऊ की प्रमुख पहल 'फ्लो शी राइज 2026' के चौथे संस्करण का शुक्रवार का समापन एक होटल में किया गया। इस तीन दिवसीय बूट कैंपिंग के दौरान 33 महिला उद्यमियों को सफलता की उड़ान मिली। इस दौरान उन्हें फंडिंग और नेतृत्व के गुण सिखाए गए। समापन समारोह के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया।
प्रशिक्षण और सहयोग चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरियल बूट कैंप में चयनित महिला फाउंडर्स को स्टार्टअप को स्केलेबल बिजनेस में बदलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। फिक्की फ्लो स्टार्टअप सेल की इस पहल का संचालन सीनियर वाइस चेयरपर्सन देवांशी सेठ ने किया। एकता मौर्य और करिश्मा खन्ना ने आयोजन में भूमिका निभाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.