पूर्णिया, मई 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लगाने को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के चिकित्सक एवं दूसरे कर्मी छात्रों को उत्प्रेरित करने के लिए लगातार संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

वैक्सीनेशन की प्रक्रिया अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के डॉ. मो. तौफिक अहमद एवं अन्य कर्मियों ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा एस सी सहित आधा दर्जन विद्यालय में छात्राओं को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया है। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमदाहा प्रखंड में एचपीवी वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का 33 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया है।

लक्ष्य और प्रगति अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के अधीन 26 स्वास्थ्य उप केंद्र को 1362 स्कूली छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगा...