सहरसा, अप्रैल 30 -- सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मंगलवार शाम सोनवर्षा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनौरी गांव में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 33 पुड़िया मादक पदार्थ (स्मैक), दो लाख नौ हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि मनौरी गांव निवासी राहुल कुमार द्वारा बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- 33 पुड़िया स्मैक व 2.09 लाख नगद बरामद इसके बाद सोनवर्षा थाना पुलिस की टीम गठित की गई। दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र सिन्हा की मौजूदगी में मंगलवार रात छापेमारी की गई।छापेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.