कटिहार, मार्च 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को सुबह 8 बजे तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो दोपहर 1 बजे तक 30 डिग्री पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहा। आने वाले दिनों में यह और बढ़ने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को अधिकतम 30 और न्यूनतम 14 डिग्री, बुधवार को 31-16 डिग्री, गुरुवार को 32-17 डिग्री और शुक्रवार तक पारा 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। पछुआ हवा 3 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। आसमान साफ रहने से धूप और चुभन भरी महसूस हो रही है। केवीके वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सचेत कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बढ़ते तापमान को लेकर किसानों को सचेत किया है। उन्हो...