33 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पश्चिम बंगाल रवाना
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग की 33 छात्राओं का दल भौगोलिक क्षेत्र भ्रमण एवं सर्वेक्षण कार्य के लिए रविवार को पश्चिम बंगाल रवाना हुआ। प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने दल को रवाना करते हुए कहा कि ज्ञान हासिल करने का सबसे व्यावहारिक तरीका भ्रमण है। शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की जड़ता को तोड़ने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से परिचित कराता है। उन्होंने यात्रा के दौरान अनुशासन और प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। दल का नेतृत्व डॉ. निरंजन कुमार यादव करेंगे। छात्राओं के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए डॉ. शिव कुमार एवं डॉ. ओम शिवानी भी साथ गए हैं। भ्रमण के दौरान छात्राएं कोलकाता, गंगासागर और दीघा बीच का क्षेत्रीय अध्ययन एवं सर्वेक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.